राज्यस्तरीय पुरस्कार हेतु जोबट के धनराज वाणी का चयन
संवाददाता वासुदेव वाणी
(5 सितंबर 2025 को शिक्षक दिवस पर राज्यपाल करेंगे सम्मानित)
जोबट,शिक्षक दिवस पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी प्रदेश भर से एक निश्चित चयन प्रक्रिया के पश्चात कक्षा 1 से 8 में पढ़ाने वाले 8 शिक्षको का चयन राज्यपाल पुरस्कार हेतु हुआ है जिन्हे भोपाल में आयोजित ,5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जावेगा 8 चयनित शिक्षको में आलीराजपुर जिले के जोबट के ग्रामीण अंचल में पढ़ाने वाले शिक्षक धनराज वाणी का चयन हुआ है,यह पुरस्कार उन्हें उत्कृष्ठ सेवा,उत्तम परीक्षा परिणाम, शैक्षणिक गतिविधियां व गणित विषय में नवाचार शिक्षण विधियों का प्रयोग करने पर प्राप्त हुआ है,उनकी इस सफलता पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी जिलाधीश महोदय,सहायक आयुक्त महोदय,जिला शिक्षा अधिकारी महोदय सहित समस्त जनप्रतिनिधि ,पत्रकार साथी व शिक्षको ने बधाई दी है.

Comments
Post a Comment