किशोरी के पिता ने लगाया दरोगा पर अभद्रता का आरोप एसपी से की शिकायत

इंडिया रिपब्लिक न्यूज

हरियावां/मंजेश गुप्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी के पिता ने स्थानीय थाने में तैनात दरोगा राजेश कुमार चौधरी पर गाली गलौज, जांच प्रभावित, सहित पैसे मांगने के जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के मुताबिक उसकी नाबालिक किशोरी को बीती 21 फरवरी को गांव का ही मुकेश बहला फुसलाकर घर में बंद कर लिया था पीड़ित ने स्थानीय पुलिस सहित डायल 112, 1076, आदि पर सूचना दी थी मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिक किशोरी को उसके प्रेमी के घर से बरामद किया था और थाने लेकर आई मुकदमा दर्ज करने के बाद किशोरी का चिकित्सय परीक्षण आदि की प्रक्रियाएं चल रही है तभी किशोरी के पिता ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया की विवेचक थाने पर तैनात दरोगा राजेश कुमार चौधरी द्वारा ना तो उसकी नाबालिक लड़की से मिलने दिया जा रहा है साथ ही कुछ पूछने पर उसे गाली-गलौज कर भगा दिया गया आरोपित युवक और उसके परिजनों को थाने पर मिलने दिया जा रहा है तथा किशोरी को आरोपित युवक के पक्ष में बयान करने का दबाव भी बनाया जा रहा है। साथ ही मेडिकल कराने के लिए उसे दरोगा राजेश कुमार चौधरी ने ₹2000 की मांग भी की उपरोक्त दरोगा द्वारा जांच को प्रभावित करते हुए साक्ष्यों के साथ खिलवाड़ भी किया जा रहा है। इन सभी आरोपों को लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक चौखट खटकाई है।



Comments

Popular posts from this blog