समाजसेवा कर रही टीम को जनता दरबार के सीईओ ने दीपावली पर्व के मौके पर किया सम्मानित

जनता दरबार के सीईओ ने ट्रैक सूट किट व शूज़ देकर किया सम्मनित

सं0सू उचौलिया खीरी। उचौलिया थाना क्षेत्र में जनता के हित में हमेशा समाज की सेवा में प्रयासरत रहने वाली जनता दरबार की टीम को जनता दरबार के ही सरंक्षक व सीईओ डॉ. संजीत सिंह सनी ने अंग वस्त्र व पादुका देकर सम्मानित किया। ताकि ठंड में भी ये समाजसेवी अपनी सेवाएं इसी तरह जारी रखे। जनता दरबार की टीम की वैसे भी क्षेत्र में काफी चर्चाएं समाज सेवा को लेकर हो रही है। जनता दरबार इस बार प्रचंड होने वाली सर्दी यानी ठंडक के मद्देनजर ठंड के इस सीजन में गरीब, असहाय, बेसहारा व बेजुबानों के अपने बनेंगे जिनका कोई नही अब उनका जनता दरबार टीम बनेगी। इसी के तहत आज दीपावली के महापर्व के मौके पर जनता दरबार के सरंक्षक व सीईओ डॉ. संजीत सिंह सनी ने अपने जनता दरबार की टीम के सभी संघर्षरत रहने वाली टीम के साथियों को आज दीपावली महापर्व के मौके पर ट्रक सूट किट व शूज़ देकर सम्मनित किया व इसी तरह समाजसेवा की भावना लेकर लोकहित के कार्यो में लगे रहने के लिए आवाह्न किया। इस दौरान जनता दरबार के सीईओ, सरंक्षक व अध्यक्ष डॉ. संजीत सिंह सनी, कोषाध्यक्ष परमजीत कौर, सचिव धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष कामरान मिर्ज़ा, निगम भारती, गौरव मिश्रा, शिवम सक्सेना, अनुराग सिंह गौड़, नसीम अहमद, केके भार्गव आदि सम्मानित लोग मौजूद रहे।



Comments

Popular posts from this blog