पति की मौत के बाद ससुराल से निकाली जा रही पत्नी, डीएम से न्याय मांगने पहुंची 6 बच्चों की मां

 पति की मौत के बाद ससुराल से निकाली जा रही पत्नी, डीएम से न्याय मांगने पहुंची 6 बच्चों की मां

हरमीत मिश्रा "तेजस"*ब्यूरोचीफ सुल्तानपुर/अमेठी


सुल्तानपुर : हादसे में पति की मौत के बाद पत्नी का ससुराल में रहना दुश्वारियां भरा हो गया है। 6 बच्चों की मां ने जिलाधिकारी के जनता दर्शन में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता बोली मेरे पति के घर में रहने के लिए मेरी मदद की जाए। ससुराली जन जान के दुश्मन हो गए हैं। भारतीय सवर्ण संघ पीड़िता की मदद के लिए आगे आया है।

मामला जयसिंहपुर थानाक्षेत्र के नुमाऐं गांव से जुड़ा हुआ है। अजय प्रकाश पांडे के निधन के बाद उनकी पत्नी सरोज पांडे का जीवन दुश्वारियां भरा हो गया है। उनके बच्चों को ससुराली जनों तरह-तरह से प्रताड़ित करते हैं । आरोप है कि ससुराली जन उन्हें घर से निकाल कर पूरी संपत्ति पर कब्जा कर लेना चाहते हैं। सरोज पांडे ने जिलाधिकारी रवीश गुप्ता को बताया कि उनकी पांच बेटियां और एक छोटा बेटा है। बच्चों से अमानवीय ढंग से काम कराया जाता है। मेरे बच्चे मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। भारतीय सवर्ण संघ के प्रदेश संरक्षक बब्बन सिंह भी पदाधिकारियों के साथ डीएम से मिलने पहुंचे और उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।

Comments

Popular posts from this blog