विधायक डॉक्टर एमपी आर्य ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ आशुतोष गंगवार के प्रथम बार आगमन पर फूल मालाओं से स्वागत।

  नवाबगंज(बरेली), मजहर अली क्राइम ब्यूरो की रिपोर्ट


आज नवाबगंज विधायक डॉ एम पी आर्य जी एवं ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज डॉ आशुतोष गंगवार जी के प्रथम बार ग्राम बारौरा आगमन पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। डॉ एम पी आर्य को जय श्री राम का पटका पहना कर एवम स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया स्वागत से गदगद डॉ आर्य ने स्वागत कार्यक्रम आयोजक नितिश उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा ,सविता उपाध्याय जिला मंत्री भाजपा महिला मोर्चा एवं समस्त ग्राम वासियों का आभार जताया। डॉ आर्य ने समस्त ग्राम वासियों को पिछली सरकारों की तुलना में  इस सरकार के विकास कार्यों को रफ्तार मिली है।ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज डॉ आशुतोष गंगवार ने कहा कि क्षेत्र में डबल इंजन की सरकार है क्षेत्र में अब विकास दुगुनी तेजी से होगा।।इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामपाल गंगवार, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद दिवाकर, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती स्वाति कुमार,महामंत्री डॉ मीनाक्षी गंगवार, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री कामेश पांडे ,भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राकेश गंगवार, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, राजीव गंगवार, शशी कपूर, सरजू गंगवार,श्याम रस्तोगी, अविनाश मिश्रा, उमा कांत जोशी, विचित्र शंखधार,अनुपम पंडित, मंडल अध्यक्ष  महिला मोर्चा मीना शर्मा, हरीश गंगवार, आशीष देवल आदि बडी संख्या में लोग उपस्थित थे कार्यक्रम आयोजक नितिश उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा ,सविता नितिश उपाध्याय जिला मंत्री भाजपा महिला मोर्चा ने सभी पधारे महानुभावों का धन्यवाद आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog