कुशवाहा संघ ने साहित्यकार दया प्रकाश सिन्हा का पुतला फुका।

सरिया, रिपोर्टर-रवि सिंह


कुशवाहा संघ प्रखंड इकाई सरिया के द्वारा सम्राट अशोक के खिलाफ दया प्रकाश सिन्हा के आपत्तिजनक टिप्पणी के विरुद्ध पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें बतौर मुख्य अतिथि गांडेय विधानसभा के पूर्व विधायक प्रो जय प्रकाश वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता श्री बासुदेव वर्मा, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित एवं सरिया प्रमुख रामपति प्रसाद एवं सांसद प्रतिनिधि श्री मनोज महतो उपस्थित थे  !

पुतला दहन कार्यक्रम सरिया अस्पताल से रैली  के शक्ल में निकलकर विवेकानंद चौक पहुंची तथा दया प्रकाश सिन्हा के द्वारा दिए गए आपत्तिजनक टिप्पणी के विरुद्ध में मुख्य अतिथि प्रो जय प्रकाश वर्मा ने कहा की दया प्रकाश सिन्हा जो एक लेखक और साहित्यकार है उनके द्वारा चक्रवर्ती सम्राट अशोक को एक क्रूर शासक औरगजेब से तुलना करना मानसिक दिवालियापन का परिचायक है ऐसे लेखक को रांची काके हॉस्पिटल (पागल खाना हॉस्पिटल )में भर्ती कराने की जरूरत है तथा इन्हे दिए गए पदम् श्री आवार्ड को सरकार वापस लें क्योंकि सम्राट अशोक के शासनकाल को स्वर्ण काल कहा जाता है उस समय की GDP  पूरी दुनिया का 33% था ! सम्राट अशोक उस  अखंड भारत का प्रभावशाली शासक था  ! 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुआ श्री बासुदेव वर्मा ने कहा की ऐसे पागल लेखक को ईलाज की आवयकता है और सरकार इनसे आवार्ड वापस लें नहीं तो  कुशवाहा संघ एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के बैनर तले आंदोलन जारी रहेगा  !

प्रमुख श्री रामपति वर्मा ने कहा की विश्व के प्रख्यात शासक सम्राट अशोक की तुलना एक क्रूर शासक से करना पागलपन का संकेत है ! इस पर सभी थानों में  FIR करने की आवश्यकता है ताकि इनको होश हो जाय  !

कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि श्री मनोज महतो, युवा नेता राजीव रंजन,रंजन कुमार, प्रखंड अध्यक्ष  जय प्रकाश वर्मा इत्यादि ने सम्बोधित किया  !

कार्यक्रम को सफल बनाने में रोशन कुमार, डॉ उमेश, बसंत, बलदेव जी, धर्मपाल, पंकज, संजय, धर्मवीर, राजेन्द्र, सुरेश भारती,मुखिया  मुकुंद मुरारी, प्रेमचंद कुशवाहा, रामकुशन वर्मा, दशरथ वर्मा समेत दर्जनों लोगों ने भाग लिया।।।(इंडिया रिपब्लिक के लिए ब्यूरो चीफ रवि सिंह की खास रिपोर्ट)।।

Comments

Popular posts from this blog