पूछता हैं मऊगंज

आखिर क्यों मऊगंज के जन नेता जनहित के मुद्दों से हैं दूर

   मऊगंज के सत्ता पक्ष के विधायक और  विपक्ष के विधायक  के साथ-साथ अन्य दलों के भी नेता जो सिर्फ चुनाव के टाइम पर बरसाती मेंढक की तरह बाहर निकलते हैं, और घोषणाओं के शब्दभेदी बाण चलाकर मऊगंज की जनता को छलते हैं, पिछले पंचवर्षीय में कई ऐसे उम्मीदवार थे जिनको यह उम्मीद थी कि हम धनबल के चलते विजय हासिल करेंगे लेकिन ऐसा संभव नहीं हुआ क्योंकि मऊगंज की जनता जागरूक है।

और अब मऊगंज का आम जनमानस सवाल करता है मऊगंज वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक से

 मऊगंज के वर्तमान और पूर्व दोनों विधायक ,मऊगंज के विकास को त्याग कर सिर्फ मऊगंज विधानसभा क्षेत्र के अंदर लोगों के घर एकादश, वर्षी , तेरही , तिलक ,बरात आदि में शामिल होकर वोट के जुगाड़ में लगे हुए हैं,

 सत्ता पक्ष के विधायक और विपक्ष के विधायक यह भूल गए हैं कि अब जनता सिर्फ काम पर वोट देती है,

 निमंत्रण में जाना या किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होना वोट पाने का अधिकार प्रदान नहीं करता,

 मैं राजनीतिक लोगों के कार्यक्रमों में जाने का विरोधी नहीं हूं लेकिन अगर राजनीत  करने वाले जनसेवक तिलक बरात और शोक संवेदना ओं के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद  यह मान लेते हैं क्षेत्र की जनता उन्हें वोट देगी तो यह पर्याप्त नहीं है,

 वर्तमान में मऊगंज विधानसभा क्षेत्र में अनेक समस्याएं हैं जिन मुद्दों को सत्तापक्ष के विधायक एवं विपक्ष के विधायक भूल चुके हैं ,मऊगंज के बरहटा मोड में प्रतिदिन जाम लगता है यहां से अतिक्रमण हटाया जा रहा था तब विपक्ष के विधायक ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही रोक दिया था उस समय राज्य में कांग्रेस की ही सरकार थी, उनके इस कार्य से भले ही दो-तीन दुकानदार प्रसन्न हो गए हो लेकिन आम जनता मऊगंज के निवासी मऊगंज विधानसभा क्षेत्र के निवासी जो प्रतिदिन जाम में फंसते हैं वह कदापि प्रसन्न नहीं होंगे ,और निश्चित ही उनकी संख्या दो तीन दुकानदारों की संख्या से ज्यादा है, और अभी हाल ही में सत्ता पक्ष के विधायक ने भी बरहटा मोड़ को नो एंट्री सड़क के रूप में घोषित किया लेकिन जमीन पर यह दिखाई नहीं दे रहा है जनता चुप जरूर रहती है लेकिन समझती सब हैं, अब जात पात पर, गुटबाजी पर या रुपए पैसे लुटा कर वोट नहीं लिया जा सकता वोट उसी को मिलता है जो क्षेत्र के विकास में लगा रहता है और विकास जमीन पर दिखना भी चाहिए , अभी तक एक भी बड़ा कार्य सत्ता पक्ष के विधायक द्वारा किए गए बड़े-बड़े वायदे मऊगंज की जनता ने भुलाया नहीं है मैं यह मानता हूं कि मऊगंज को जिला बनाना वर्तमान विधायक के बस में नहीं है लेकिन मऊगंज विधानसभा के जो छोटे-छोटे कार्य हैं उन्हें भी विधायक जी नजरअंदाज कर रहे हैं जो मऊगंज के जनता के हित में भी नहीं है और मऊगंज के राजनीतिक भविष्य के लिए भी उचित नहीं है।

मऊगंज को जिला बनाने के मुद्दे को लेकर मऊगंज वर्तमान विधायक ने हर मंच से किया था आम जनता से वादा आज तक सिर्फ वादा ही मिल रहा है वही मऊगंज पूर्व विधायक ने जिला बनाने के मुद्दे को लेकर किए गए अपने दावे में 50000 की गिरफ्तारी दी लेकिन किसानों को इस समय खाद बिजली पानी की सख्त जरूरत है इन मुद्दों पर चुप्पी साधे बैठे हुए हैं।


Comments

Popular posts from this blog