जनपद अयोध्या की पुलिस "नारी से ही सृष्टि है, नारी से परिवार है!नारी को सम्मान दो, यह उसका अधिकार है"की तर्ज पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन का चलाया विशेष अभियान*



अयोध्या पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के विशेष अभियान “मिशन शक्ति” के तृतीय चरण में जनपद के थानों क्षेत्रान्तर्गत में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया गया।

कार्यक्रम के अन्तर्गत अयोध्या में छात्राओं को महिला संबंधित घटित हो रहे अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया। सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090(वूमेन पावर लाइन), 181(महिला हेल्प लाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन), 112(पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098(चाइल्ड हेल्पलाइन), 102(स्वास्थ्य सेवा), आदि सेवाओं का प्रचार प्रसार किया गया व नारी सुरक्षा संबंधी बचाव हेतु टिप्स दिए गए। नारी सुरक्षा, नारी जागरूकता व नारी स्वावलंबन हेतु कार्यक्रम में उपस्थित समस्त को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिसके तहद जागरूकता अभियान चलाया गया तथा साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी भी दी गई ।

Comments

Popular posts from this blog