ब्लॉक प्रमुख ने ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों का किया अभिनंदन





भाजपा की ओर से विकास खण्ड सलेमपुर के तहसील सभागार में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानगण एवम क्षेत्र पंचायत सदस्यगण का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लाक प्रमुख सीमा सिंह एवम प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू द्वारा ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्यों को गमछा व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।साथ ही मुख्य अतिथि काली प्रसाद ने सभी को अपने - अपने ग्राम पंचायतों के सर्वागीण विकास के लिए शपथ दिलाई। विधायक काली प्रसाद ने कहा कि गांव व क्षेत्र की जनता ने विश्वास से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को चुना है। इसीलिए सभी ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य जनता की उम्मीद पर खरा उतर कर विकास करें। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए हर संभव मदद की जाएगी। ग्राम पंचायतों में शासन की ओर से विकास के लिए पर्याप्त ध्यान दिया जा रहा है।सरकार द्वारा जनधन योजना,किसान सम्मान निधि सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजी जा रही है।उन्होंने ने नया ब्लाक सभागार बनवाने का वादा किया जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि सरकार गांव के विकास के लिए हमेशा तन, मन व धन से लगी है। सभी योजनाएं गांव गांव तक पहुंचेगी। केंद्र व प्रदेश सरकार ने विकास कार्य के लिए खजाना खोल रखा है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हुये अपने दायित्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का भरोसा दिया। उक्त कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि जयनाथ कुशवाहा गुड्डन जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल, जिलाउपाध्यक्ष अरुण सिंह,संतोष त्रिगुणायक,हरेन्द्र जायसवाल, गया यादव,मण्डल अध्यक्ष संजय दुबे,कमलेश तिवारी आदि ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम का संचालन आशुतोष तिवारी ने किया।सुनील यादव स्नेही ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी के मन को उत्साह से भर दिया।

उक्त कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी, बीडीओ सुधा सिंह,अशोक पांडेय,अभय प्रताप सिंह,रविन्द्र श्रीवास्तव, विजय सिंह,बचनदेव गोंड़,विष्णुकांत तिवारी, सम्पूर्णानन्द गुप्ता,अशोक तिवारी, अजय दुबे वत्स,बबलू मिश्र,ओमप्रकाश मिश्र,अनूप मिश्रा,अवधेश मद्देशिया,विनय पांडेय,पिंटू तिवारी, पंकज पासवान,अशोक सिंह,देवाशीष यादव,मननंजय मौर्य,अनिल ठाकुर,उमाकान्त मिश्र,राधेश्याम सिंह,रविशंकर मिश्र,चेतन सिंह,देवेंद्र सिंह राजू,अनुराग मिश्र,अमित सिंह,नरसिंह गिरी आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog