Posts

Showing posts from October, 2025
Image
 देवरहा बाबा सेवा समिति ने मनाई अनूठी गौ अष्टमी; बेसहारा गौ माताओं की सेवा कर दिया संदेश    कोरिया जिले में गौ रक्षा वाहिनी के साथ मिलकर घायल और असहाय गौवंश को खिलाया गुड़-चना रिपोर्टर ध्रुव जायसवाल   बैकुंठपुर (कोरिया): कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि यानी गौ अष्टमी के पावन पर्व पर कोरिया जिले में सेवा और समर्पण का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर देवरहा बाबा सेवा समिति और गौ रक्षा वाहिनी के सक्रिय सदस्यों ने बेसहारा और दुर्घटनाओं में घायल गौवंशों की सेवा कर एक अनुकरणीय संदेश दिया।शहर के प्रेमा बाग प्रांगण और बाल मंदिर प्रांगण में विशेष रूप से कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां उन असहाय गौ माताओं को ढूंढ़ कर लाया गया जिनका कोई आसरा नहीं था। समिति के सदस्यों ने इन बेसहारा गौवंशों को श्रद्धापूर्वक गुड़, चना, मिष्ठान, और पौष्टिक फल मिलाकर खिलाया और विधि-विधान से उनका पूजन किया। यह आयोजन गौ माता के प्रति गहरी आस्था और सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है। अध्यक्ष ने बताया गौ सेवा का महत्व देवरहा बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेश शिवहरे ने इस सेवा कार्य के महत्व पर...
Image
एस पी राहुल भाटी द्वारा थाना इकौना का किया गया निरीक्षण संवाददाता - अंकुर मिश्रा   इस अवसर पर अपराध समीक्षा के साथ लंबित जांचों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निपटारे,अपराधियों की गिरफ्तारी, साइबर अपराधों पर रोक,थाने की कार्यप्रणाली को पूर्णतः पारदर्शी बनाने हेतु दिशा निर्देश जारी किए गए।
Image
रेत माफिया पर रकम वसूली की सुपारी पर छूट रहा पसीना अवैध उत्खनन, परिवहन के लिए दो लाख से अधिक का जुर्माना उमरिया। लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकारिता के स्तर का जिले में गिरता स्तर अब चिंता का सबब बनने लगा है, क्योंकि सोनू सुपारी जैसे रेत चोर इसकी आड़ में अपना गोरखधंधा चला रहे है। पत्रकारिता सरकार के लिए वह आईना होता है, जिसमें उसकी कमियों को दिखाया जाता है, लेकिन सोनू सुपारी जैसे दागी व्यक्ति इसकी आड़ में अपने काले कारनामों को अंजाम देने का जरिया बनाए बैठा है। दीपक शर्मा सोनू सुपारी पर खनिज संपदा के अवैध दोहन को लेकर उमरिया कलेक्टर के द्वारा 2 लाख 22 हजार 9 सौ रूपए का अर्थदण्ड लगाया गया है। मानपुर क्षेत्र में इस तरह के अपराधी प्रवत्ति के अवैध रेत कारोबारी इतने हावी हैं कि उन्हें शासन-प्रशासन का जरा भी भय नहीं है और ये दिन के उजाले में पत्रकारिता का चोला ओढ़कर रात के अंधेरे में बेहिचक अवैध उत्खनन में संलिप्त हैं। कलेक्टर के आदेश के बाद भी जिम्मेदार नहीं कर रहे वसूली मिली जानकारी के अनुसार विगत वर्ष उमरिया खनिज निरीक्षक दिवाकर चतुर्वेदी द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर जीवन ...
Image
देर रात खेत मे मिला चुटदनिया का शव,करेंट की चपेट में मौत की आशंका रिपोर्ट - आकाश प्रजापति उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर ग्राम छपडौर निवासी चुटदनिया पाल पिता स्व सोनैया पाल उम्र 55 वर्ष का शव खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला है।प्राथमिक दृष्ट्या शव की हालत देख कयास लगाया जा रहा है कि चुट दनिया की मौत करेंट की चपेट में आने से हुई है घटना के बाद मौके पर जिम्मेदार मानपुर पुलिस पहुंची है,और घटना स्थल से कई साक्ष्य भी एकत्रित की है,इसके अलावा शव को कब्जे में लेकर मानपुर अस्पताल ले गई है,जहाँ पीएम आदि की कार्यवाही की जा रही है।आपको बता दे 55 वर्षीय मृतक चुटदनिया बुधवार की सुबह 06 से 07 बजे के करीब मवेशियों के लिए चारा-पानी लेने घर से निकले थे,दोपहर 12 बजे तक जब वो वापस नही हुए तो परिजन उनकी तलाश में लग गए,देर रात करीब 9 बजे घर से एक किमी दूर खेत मे उनका शव मिला,जिसके बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया,इसी दरमियान घटना की जानकारी पुलिस को दी गई,और मामले का खुलासा हुआ।इस मामले में मृतक के भतीजे शोभलाल पाल ने बताया कि स्थानीय ओमकार चतुर्वेदी के खेत मे चाचा जी का शव मिला...
Image
  बिहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता: मोतिहारी में भू-माफिया सुगंध गुप्ता गिरफ्तार, छपरा में हत्या का आरोपी राजा मोहन रिपोर्टें - अमरजीत सिंह मोतिहारी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए शहर के कुख्यात भू-माफिया सुगंध गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। सुगंध गुप्ता राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और मोतिहारी की सुगंध गुप्ता मोतिहारी नगर निगम की महापौर प्रीति गुमा के पति देवा गुमा का मित्र है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद, सुगंध गुप्ता को पूछताछ के उपरांत न्यायिक हिरासत में मोतिहारी जेल भेज दिया गया है। 
Image
पलिया कलां‌ लखीमपुर खीरी,रेल चलाओ पलिया बचाओ लोकेशन पलिया कला खीरी रिपोर्ट - शिवम् मिश्रा बैनर तले सोमवार से कृमिक धरना प्रदर्शन का शुभारंभ कामरेड कमलेश राय, आरती राय, रामकिशन आदि के संयोजन में शुरू किया गया।कामरेट कमलेश राय ने बताया कि विगत जून माह में आई बाढ़ के बाद रेल विभाग ने रेल ट्रैक के नीचे सिपेज की बात कहकर छोटी लाइन की रेलगाड़ी को बंद करवा दिया था इस कारण पलिया का व्यापार,यातायात, सहित तमाम दैनिक जरूरत पर प्रभाव पड़ा रेल से सफर करने वालों की जेब पर बोझ बढ इलाके का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया इसे लेकर क्षेत्र की जनता ज्ञापन धरना प्रदर्शन बाजार बंद तथा पत्राचार कर रेल मंत्रालय से रेल अमान परिवर्तन सहित छोटी लाइन की रेल गाड़ियों को संचालन की मांग करती चला चली आ रही है। वहीं दूसरी तरफ पलिया रामलीला कमेटी द्वारा एक जनहित याचिका भी अमान परिवर्तन के संबंध में की गई है, उक्त रेल बंदी को लेकर दिनांक 6 अक्टूबर सोमवार से रेल चलाओ पलिया बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले एक क्रमिक अनशन का आयोजन किया गया जिसमे सोमवार प्रथम दिवस लल्लन गौड, राजेंद्र भारती, चंद्रभूषण मिश्रा ,कमलेश राय, सुरेश च...