पसगवां ब्लॉक क्षेत्र में जीएसटी चोरी की हर विधि अपना रहे दुकानदार ✍️ ✍️✍️✍️✍️✍️✍️ रिपोर्ट - रुद्राक्ष मिश्रा एक कर एक देश योजना के तहत मई 2017 में जीएसटी लागू किया गया है। जिसे तीन श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें छोटे कारोबारियों से लेकर दूसरे देशों में कारोबार के भी करों को शामिल किया गया है। जीएसटी चोरी और वसूली के लिए आयकर विभाग की टीमें भी गठित हैं। इसके बाद भी कारोबार में जीएसटी की चोरी जोरों पर की जा रही है। इसके रोकथाम को बनी टीमें नाकाम साबित हो रही है। इन दिनों किराना,इलेक्ट्रॉनिक, सीमेंट, सरिया, बर्तन,मेडिकल स्टोर व कपड़े आदि की दुकानों पर धड़ल्ले से जीएसटी की चोरी की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर प्रदेश व केंद्र स्तरीय के कारोबार में आयकर विभाग की जीएसटी देश के विकास में सहायक होती है। जीएसटी से मिले रुपये को गरीबों, असहायों को जीवन जीने की मदद और अनाथ बच्चों की शिक्षा समेत जन हित का विकास किया जाता है। इसी लिए कर को महादान कहा जाता है। कर दाताओं को भी महत्वपूर्ण श्रेय दिया जाता है। सीजीएसटी, एसजीएसटी, आइजीएसटी श्रेणी के कर देश के विकास पर ही खर्च किया जाता है लेकिन प...