Posts

Showing posts from March, 2026
Image
इंस्पेक्टर संजीव सिंह ने संभाली कमान, अपराध नियंत्रण होगी प्राथमिकता कांटों भरा ताज संभालते ही बड़ी चुनौती के सामने इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह संवाददाता अर्जुन सोनी कोतवाली मैगलगंज का कार्यभार संभालते ही इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह के सामने चुनौतियों का अंबार खड़ा हो गया है। वर्ष 2009-10 बैच के सब-इंस्पेक्टर रहे संजीव सिंह इससे पहले अयोध्या जनपद के कई थानों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर चुके हैं। दो माह पूर्व लखीमपुर खीरी आमद के बाद उन्हें पहली तैनाती मैगलगंज कोतवाली के रूप में मिली है।वर्तमान में मैगलगंज क्षेत्र पहले से ही चर्चाओं में बना हुआ है, जिसका मुख्य कारण करीब 40 दिनों से लापता कालीचरन का मामला है, जिसने पुलिस के सामने गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है। इसके साथ ही क्षेत्र में बढ़ती चोरी और लूट की घटनाओं का खुलासा करना भी नई कोतवाली प्रभारी की प्राथमिकता में शामिल होगा।अब देखना यह होगा कि इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह अपने अनुभव और कार्यशैली से इन जटिल मामलों को कितनी तेजी और प्रभावशीलता के साथ सुलझा पाते हैं। क्षेत्र की जनता की निगाहें नई तैनाती पर टिकी हैं और उन्हें बेहतर कानून-व्यवस्था...