जटिल हार्ट सर्जरी और स्टर्नम घाव की जटिलताओं पर विजय प्राप्त की डिवाइन अस्पताल ने रिपोर्ट मुकेश अग्निहोत्री लखनऊ । गोमतीनगर स्थित डिवाइन हार्ट एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक अद्भुत जीवन रक्षक कहानी सामने आई है। लखीमपुर निवासी श्री गुप्ता का ओपन हार्ट सर्जरी के बाद पूरा सीना खुला हुआ था, फेफड़े में गम्भीर संक्रमण था और हाई डायबिटीज था। ऐसे में 78 दिनों तक यमराज से संघर्ष कर डिवाइन अस्पताल की मदद से श्री गुप्ता ने जीवन पर विजय प्राप्त की। डिवाइन अस्पताल के संस्थापक डॉ प्रो एके श्रीवास्तव ने बताया कि एक हजार या पॉच सौ में कोई एक विरला ही मौत के मुंह से वापस आ सकता है। 76 वर्षीय श्री गुप्ता ने डॉ. प्रोफेसर एके श्रीवास्तव और उनकी सर्जिकल टीम द्वारा की गई कोरोनरी आर्टरी बायपास ग्राफ्टिंग सर्जरी के बाद कठिनाइयों को पार किया। गंभीर सीने में दर्द और अत्यधिक उच्च रक्त शर्करा (फास्टिंग 400) के साथ भर्ती श्री गुप्ता को ट्रिपल वेसल कोरोनरी आर्टरी डिजीज का पता चला। डॉ विवेक अग्रवाल, डायबिटोलॉजिस्ट के मार्गदर्शन में उनकी स्थिति स्थिर की गई, और 31 जनवरी 2025 को सफल सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद उन्ह...